बहराइच: बहराइच जिले में लाल निशान पार करने को बेताब सरयू की लहरें, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान के करीब पहुंची
पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 256943 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। रविवार सुबह शारदा बैराज से 131337 क्यूसेक, गिरजा बैराज से 123073 क्यूसेक व सरयू बैराज से 2533 क्यूसेक पानी सरयू नदी में छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने पर एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 105.94 है।