कानपुर: कल्याणपुर में संचालित अवैध अस्पताल में इलाज में लापरवाही के चलते मासूम की हुई मौत
कल्याणपुर के इंदिरा नगर में अवैध रूप से संचालित श्री राम हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में इलाज में लापरवाही के चलते एक मासूम की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में जांच की जा रही है।