कानपुर: बिठूर के मंधना में एक घर से लाखों की चोरी, कार्रवाई में जुटी पुलिस
मंधना के कछियाना में चोरों ने घर में घुसकर लॉकर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नगदी चुरा ली। कछियाना के रहने वाले अरविंद राजपूत के घर में 2 मार्च को शादी होनी थी। तिलक में देने के लिए करीब 11 लाख के जेवर और दो लाख रुपए नगद अलमारी में रखा था। जो चोरी हो गया। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है। एसीपी ने जानकारी दी कि चोरी की तलाश की जा रही है।