कानपुर: फूलबाग फल मंडी चौराहे के पास पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
फूलबाग फल मंडी चौराहे के पास पेड़ से लटका हुआ महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां ने जानकारी दी कि उनकी बेटी लक्ष्मी ने 12 साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही पति-पत्नी में झगड़ा हुआ करता था, जिसके वजह से आज बेटी लक्ष्मी ने फांसी लगा ली है।