बरेली: वॉलीबॉल का महासंग्राम! 85 टीमें भिड़ेंगी, सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में 3 दिन तक खेल का धमाका
सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में 25 से 27 अप्रैल 2026 तक श्री वीरेन्द्र सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप आयोजित होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानाचार्या डॉ. उर्मिला वाजपेयी ने बताया कि 85 टीमें भाग लेंगी, जिनमें 55 बालक और 30 बालिका टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन आदित्य मूर्ति करेंगे, कार्यक्रम में कई गणमान्य मौजूद रहे।