अजीतमल: अमावता सिकरोड़ी मार्ग पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, चार लोग घायल, शिक्षक को गंभीर हालत में सैफई किया रेफर
कोतवाली क्षेत्र के अमावता–सिकरोड़ी मार्ग पर हटे के अड्डा के पास गुरुवार दोपहर 2 बजे तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक शिक्षक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल पहुंचाया गया, जहां एक शिक्षक की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हरवीर (35) पुत्र