चंदौसी: चंदौसी मुरादाबाद के गांव देवर खेड़ा के पास सड़क हादसा, मवेशी से टकराकर चूरन विक्रेता हुआ घायल
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवर खेड़ा के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क हादसा हो गया। मुरादाबाद निवासी 48 वर्षीय बृजपाल शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से चन्दौसी की ओर चूरन बेचने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पार कर रहे एक मवेशी से बचने के प्रयास में उनकी बाइक मवेशी से ही टकरा गई, जिससे वह घायल हो गए। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।