वारिसनगर: वारिसनगर पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल को किया बरामद,वाहन मालिक को किया सुपुर्द।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर सिरसी गांव निवासी नरेश कुमार यादव का विगत वर्ष 5 नवंबर 2023 को उनके घर पर लगाया गया अपाची मोटरसाइकिल किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ली गई थी जिसकी उन्होंने एक लिखित आवेदन विभूतिपुर थाना में देकर केस दर्ज कराया था। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन लगातार मोटरसाइकिल बरामदगी को लेकर क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। जिसे वारिसनगर पुलिस ने बरामद कर वाहन मलिक को सुपुर्द कर दिया है