करारी इलाके के एक युवक ने भाभी से अवैध संबंध के चलते अपनी बीवी की हत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान भाभी ने उसका पूरा सहयोग किया। यह भी आरोप है कि घटना के बाद ससुरालियों ने पीड़िता से दहेज की मांग की। मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महेवाघाट थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसकी शादी करारी इलाके में हुई थी।