गिरिडीह: आशा दीपक फाउंडेशन, गिरिडीह द्वारा बरमसिया के चिल्ड्रेन पार्क में मार्शल आर्ट समर कैंप का आयोजन
आशा दीपक फाउंडेशन गिरिडीह के तत्वावधान में दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा रविवार सुबह 7 बजे बरमसिया स्थित चिल्ड्रेन पार्क में एकदिवसीय मार्शल आर्ट समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए तथा उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया।