राजातालाब: वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ वेद प्रकाश की अध्यक्षता में रोपवे टीम के साथ समीक्षा बैठक हुई
वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ0 वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में रोप-वे टीम के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान रथयात्रा से गिरजाघर चौराहा तक रोप-वे विकास कार्य से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु सचिव ने स्थल का पुनः सर्वे करने एवं समस्या जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।