राजातालाब: सीडीओ ने विकासखंड हरहुआ के ग्राम पंचायत आयर का किया औचक निरीक्षण
मुख्य विकास अधिकारी ने आज विकास खंड हरहुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत आयर का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों का सच देखा। विकास कार्यों में मिली कमियों पर सचिव को फटकार लगाते हुए अविलंब दूर करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी आज अचानक विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत आयर पहुंचकर गौवंश आश्रय स्थल, अमृत सरोवर एवं आर आर सी सेंटर का निरीक्षण किया