आगरा: आगरा के युवाओं ने बनाया अनोखा ऐप, अब 24 घंटे डॉक्टरों की सहायता होगी आसान
Agra, Agra | Sep 18, 2024 आगरा में तीन दोस्तों ने मिलकर एक अनोखा ऐप, MY FIRST AD APP, तैयार किया है। यह ऐप स्वास्थ्य सेवाओं को सरल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।इस ऐप पर उपयोगकर्ता 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। इसके अलावा, यदि किसी सड़क दुर्घटना का सामना करना पड़े, तो SOS बटन दबाते ही मौके पर डॉक्टरों की टीम पहुंच जाएगी, साथ ही परिजनों को भी जानकारी मिलेगी।