बड़हलगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13, कल्याण नगर में नाला निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रामरती हॉस्पिटल से पटना चौराहा तक के निवासियों को जल जमाव से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। इस नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि नाले का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को जलभराव की निजात मिलेगी।