छतरपुर नगर: छतरपुर: पैसे मांगने पर युवक पर हमला, गाड़ी के सॉकर से हाथ-पैर तोड़े, पुलिस ने मामला दर्ज किया
छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बसारी दरवाजा स्थित नूरानी कॉलोनी में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर गंभीर हमला किया गया। जॉनी दादा और बाबा मंसूरी ने मोहम्मद आरिफ पर लोहे के सॉकर व डंडों से हमला कर दिया। हमले में आरिफ के दोनों हाथ टूट गए और सिर सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर मारपीट का मामला दर्ज किया है।