संतकबीरनगर के थाना महुली की पुलिस टीम ने वृद्धजनों से घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनी और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा उपायों को लेकर वृद्धजन जागरूक किए गए। थाने ने सेवा और सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।