गैरतगंज: सागौर में तीन मासूम बेटियों की मौत से मातम, विधायक प्रभु राम चौधरी ने परिजनों को बंधाया ढांढस
रायसेन जिले की तहसील गैरतगंज के ग्राम सागौर में हुई हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। खेलकूद और मासूम मुस्कानों से भरी तीन नन्हीं बेटियां — अमृता, तनु और राधा — अब इस दुनिया में नहीं रहीं। कुएं में डूबने से हुई इस दर्दनाक हादसे ने न केवल उनके परिवारों, बल्कि पूरे गांव और समाज को गहरे दुःख में डाल दिया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा प