कांके: रांची के धुर्वा थाना परिसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर किया गया झंडोत्तोलन
Kanke, Ranchi | Jan 26, 2024 पूरा देश आज गणतंत्र दिवस मना रहा है, इसी कड़ी में आज शुक्रवार को रांची के धुर्वा थाना परिसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया गया। इस मौके पर धुर्वा थाना के थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा ने तिरंगा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान देश को आजादी में अपना बलिदान देने वाले देशभक्तों को याद किया गया।