कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया झंडोत्तोलन
Kanke, Ranchi | Jan 26, 2024 रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झंडोत्तोलन किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने ने कहा कि आज झारखंड पर विश्व की नजर है।