बरेली की फरीदपुर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां दूर-दराज गांवों से आए ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी देश दीपक ने की। उनके साथ एसडीएम मल्लिका नयन और सीओ संदीप सिंह भी मौजूद रहे।