जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसुकली में अनियंत्रित बाइक गिरने से तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जयसिंहनगर अस्पताल पहुंचाया। इस राहत कार्य में पायलट सद्दाम हुसैन और आरक्षक प्रमोद कुमार का विशेष योगदान रहा।