शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर में वन महोत्सव: 'एक पेड़ मां के नाम' का संकल्प लिया गया
शाहजहाँपुर। जनपद के ददरौल स्थित प्राथमिक विद्यालय राईखेड़ा में 'वन महोत्सव-2026' का भव्य आगाज हुआ। इस अवसर पर 151 छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर हरित भविष्य की नींव रखी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रामपाल और प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।