हुज़ूर: भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की दीं मंगलकामनाएं
Huzur, Bhopal | Sep 7, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि भारतीय पर्व और त्यौहार नागरिकों को परस्पर जोड़ने का कार्य करते हैं। गणेश चतुर्थी भी सामाजिक समरसता, भाईचारे, एकता के वातावरण को मजबूत करने तथा उल्लास के साथ मनाने का त्यौहार है |