बबेरू: कोर्राखुर्द गांव के पास पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, एक युवक की मौके पर हुई मौत
Baberu, Banda | Jun 14, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्राखुर्द गांव के पास आज रविवार की सुबह बबेरू की तरफ से बिसंडा की ओर जा रही तेज रफ्तर पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई मे पलटी गई, जिसमें सवार एक युवक की पिकअप गाड़ी में दबने से मौत हो गयी, समाजसेवी पीसी पटेल मौके पर पहुंचकर पुलिस क़ो सूचना दिया पुलिस ने पहुंचकर युवक की पहचान आरिफ खान निवासी कोर्रही के नाम से की गई।