नवाबगंज: रामपुर भवानीपुर गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान बवाल, लोहे की रॉड से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर भवानीपुर गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान हिंसा हो गई। कलाम पुत्र मोहर्रम अली पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई। आरोप है कि अहमद चावड़ा, उस्मान और नसीम कोटेदार ने पैमाइश के दौरान बहस कर हमला कर दिया।