नागौर: नागौर में अन्त्योदय सेवा शिविर का आयोजन, नागौर प्रभारी मंत्री रहे मुख्य अतिथि
Nagaur, Nagaur | Dec 15, 2024 नागौर जिला मुख्यालय पर आज रविवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अन्त्योदय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागौर के प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी रहे। इस दौरान नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित, नागौर एसपी नारायण टोगस, खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा सहित जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे।