कानपुर: सचेंडी क्षेत्र में दबंग ने शराब के नशे में एक वृद्धा को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान हैलेट अस्पताल में हुई मौत
सचेंडी क्षेत्र में दबंग ने शराब के नशे में अपने बेटों के साथ मिलकर एक वृद्धा को इतनी बेरहमी से पीटा कि इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला का 24 दिन अस्पताल में भर्ती रही उनका इलाज चला रहा था। गुरुवार 12 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने 3 बजे बताया कि,परिजनों की तहरीर अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।