इंदौर: इंदौर में नगर निगम का 'रेड स्पॉट' मुक्त अभियान सरवटे बस स्टैंड से शुरू, महापौर ने किया श्रमदान
Indore, Indore | Feb 7, 2026 इंदौर के सरवटे बस स्टैंड और राजवाड़ा परिसर से शनिवार को शहर में ‘क्लीन रेड स्पॉट’ अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान अब हर शनिवार चलाया जाएगा।महापौर पुष्यमित्र भार्गव,कई एमआईसी सदस्य और निगम के अधिकारी सबसे पहले सरवटे बस स्टैंड पर पहुंचे और यहाँ पर श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया,महापौर ने बाकायदा यहाँ की सफाई की और रेड स्पॉट को हटाया।