धमतरी: प्रदेश में हुई कुल चना खरीदी का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अकेले धमतरी में हुआ
रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिला प्रशासन एवं विपणन संघ के समन्वित प्रयासों से खरीदे गए लगभग समस्त चने का सुरक्षित भंडारण वेयरहाउसों में कराया जा चुका है तथा किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी लगभग पूर्ण हो चुकी है। जिले में इस वर्ष कुल 9 हजार 103 किसानों से 1 लाख 16 हजार।