रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक चली तेज आंधी, बारिश और झोंकेदार हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम ने खेतों में खड़ी तथा कटनी के इंतजार में तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सबसे अधिक असर गेहूं, मक्का, मूंग एवं सब्जी की फसलों पर पड़ा है।