करछना: यमुनापार क्षेत्र में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर निकली 8100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा
बुधवार सुबह 10:30 बजे के करीब यमुना पार क्षेत्र में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर 8100 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाला गया। यह यात्रा जसरा ब्लाक से लेकर चाका ब्लॉक तक निकाला गया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान डीजे की धुन के माध्यम से देश भक्ति गीतों की बयार बहती रही, लोगों ने देशभक्ति नारे लगाए।