मंडी: हिंदी दिवस पर विशेष व्याख्यान में कुलपति ने कहा- हिंदी भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है
Mandi, Mandi | Sep 14, 2025 सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी के इतिहास विभाग ने रविवार दोपहर 1 बजे हिंदी दिवस पर एक आभासी व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय था 'राष्ट्र निर्माण में हिंदी का योगदान'।विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी मुख्यातिथि रहे। डॉ. गंगाराम राजी ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया।