गुना कैंट थाना के गुलाबगंज में ग्वालियर रेलवे लाइन के अंडर ब्रिज में 20 नवंबर की रात को ग्राम खिरिया गिर्द निवासी किसान गिरिराज धाकड़ की मक्का भरी ट्राली खराब सड़क में पलट गई। किसान नानाखेड़ी मंडी जा रहा था गिर्राज धाकड़ ने कहा, बाल बाल बचे हैं, खराब सड़क के कारण अन्य वाहन भी पलटना बताया गया। रेलवे ओर गुना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर कड़ी नाराजगी जताई।