बदायूं: कछला गंगा घाट पर दशहरा के पावन पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब। श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।
Budaun, Budaun | Jun 16, 2024 बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर दशहरा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। आपको बता दे कछला गंगा घाट पर लाखों की संख्या में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओ ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।