बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में शादी का झांसा देकर युवतियों का शोषण, नगर उंटारी पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल
नगर उंटारी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में जंगीपुर निवासी मुकेश मिंज, विलासपुर निवासी सत्येंद्र कुमार पासवान और पुरना नगर निवासी तौफीक आलम