बल्देवगढ़ शासकीय मॉडल स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।साथ ही समस्त जनप्रतिनिधि एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सूर्य नमस्कार में पहुंचकर प्राणायाम किया।और योग शिक्षकों के द्वारा योग के महत्व के बारे में बताया।