बिश्रामपुर: रेहला थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
रेहला थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने की। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था,