मंझिआंव: मझिआंव में सेंट्रल बैंक ने बांटे 5 करोड़ रुपये के कृषि ऋण, महिला समूहों और किसानों को मिला लाभ
मझिआंव प्रखंड कार्यालय सभागार में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख आर.सी. गोयल एवं बीडीओ सह सीओ कनक के निर्देशन में करीब 25 महिला समूहों और 30 किसानों के बीच पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित किया गया। चंद्री शाखा प्रबंधक गोवर्धन मुंडा ने बताया कि यह ऋण विभिन्न शाखाओं के