पट्टी: पट्टी कस्बे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर दीवार से टकराया, नगर पंचायत का कर्मी घायल
कंधई थाना क्षेत्र के परसनी गांव निवासी एवं नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारी मंगल सिंह रविवार को करीब 10:30 बजे ई-रिक्शा से नगर पंचायत कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराया। हादसे में मंगल सिंह के पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके