अंबाह: साइबर ठगों पर वार, महुआ थाना का 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' बना जागरूकता की मिसाल
Ambah, Morena | Jul 5, 2026 महुआ थाना परिसर में रविवार को सेफ क्लिक अभियान 2.0' के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र पाराशर ने चौकीदारों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए और साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मुनादी कराकर लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की अपील की गई।