रघुराजनगर नगरी: रामनगर क्षेत्र के कुबरी घाट पर कथित अवैध रेत खनन पर क्षेत्र के लोगों ने किया विरोध, प्रशासन से दखल देने को लेकर की मांग
जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित कुबरी घाट में कथित अवैध रेत खनन को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों और ज्ञापनों के बावजूद अवैध उत्खनन और परिवहन नहीं रुक रहा। जांच और कार्रवाई के दावों के बीच आखिर जमीनी हकीकत क्या है? रामनगर थाना क्षेत्र के कुबरी घाट में कथित अवैध रेत खनन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा