देवघर: जसीडीह के गिधनी पोखर के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध हुए गंभीर रूप से घायल
जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी पोखर के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल देवघर में जारी हैं । गिधनी गांव निवासी घायल जापान मलिक के पुत्र शालिग्राम मलिक ने घटना को लेकर बताया कि जापान मलिक मंगलवार सुबह 7:00 बजे घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे उसी क्रम में तेज गति से अज्ञात वाहन की धक्का दे दिया।