अरवल: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम अमृषा बैंस और एसपी नवजीत सिमी ने किया पौधारोपण, दिया हरित भविष्य का संदेश
Arwal, Arwal | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अरवल जिले के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक नवजीत सिमी ने भी पौधे लगाकर अभियान में सहभागिता निभाई।