भिनाय: नागोला के बड़गांव में सांड की मौत पर भावुक किसान युवक ने मुंडवाया सिर, 9 दिन की नहाई नाई, 7 मार्च को देगा भोज
अजमेर जिले के नागोला के बड़गांव से इंसान और पशु के बीच की संवेदना को झकझोर देने वाली एक भावुक कहानी सामने आई है।किसान युवक ने अपने वर्षो पुराने सांड की मौत होने पर वह सब किया,जो एक सगे परिजन के लिए किया जाता।सांड उस परिवार का अटूट हिस्सा था।विदाई के बाद मनोहर लाल ने 3 मार्च मंगलवार को दोपहर 2 बजे 9 दिन की नई नाई और अपना सिर मुंडवाया है।ग्रामीण भी शामिल हुए।