हनुमना: कांग्रेस विधायक का जिंदाबाद कहने और भाजपा विधायक की गाड़ी से धक्का-मुक्की करने पर हनुमना पुलिस ने मामला दर्ज किया
Hanumana, Rewa | Oct 6, 2025 हनुमना पुलिस ने पूर्व कांग्रेस विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना का जिंदाबाद बोलने और भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के गाड़ी में धक्का मुक्की करने पर मामला दर्ज कर लिया है।आज 6 अक्टूबर की सायंकाल 5 बजे पुलिस द्वारा दर्ज किया गया मामला सामने आने के बाद हनुमना की राजनीति गर्म हो गई है। यह पूरा मामला 2 अक्टूबर रावण दहन के दिन का बताया जा रहा है।