एटा: हाइवे पर गांव नरोरा के समीप दो ट्रक आपस में भिड़े, 50 वर्षीय चालक की हुई दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल, पुलिस जांच में जुटी
एटा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नरेरा के समीप गुरुवार की देर रात दो ट्रक आपस में भीड़ गए हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हुई है वही दो अन्य घायल हुए है।हादसे के बाद रास्ता जाम हो गया राहगीरों ने सूचना तत्काल कोतवाली देहात थाना पुलिस को दी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकाला