चूरू: वार्ड संख्या 57 के व्यक्ति ने कार रिपेयरिंग के नाम पर ₹7.50 लाख की ठगी का आरोप लगाया, कोतवाली थाना में मामला दर्ज
Churu, Churu | Jan 22, 2026 चूरू में वाहन रिपेयरिंग व मरम्मत के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस ने वार्ड संख्या 57 के व्यक्ति की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना के एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 57 निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार अग्रवाल ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।