चूरू जिला मुख्यालय पर गुरुवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार साहस और जुनून हो तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं। इस कहावत को चूरू के दो युवा भाइयों, ललित जांगिड़ और निखिल जांगिड़ ने सच कर दिखाया है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4112 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चूरू लौटने पर इन्द्रमणि पार्क में विधायक हरलाल सहारण व शहरवासियों ने नागरिक अभिनंदन किया। समारोह में विधायक ह