नजीबाबाद: नजीबाबाद से इंसानियत की मिसाल: कक्कू फार्म हाउस में प्रेमधाम आश्रम के दिव्यांग बच्चों ने बिताए खुशियों के यादगार पल
भागदौड़ और स्वार्थ से भरी जिंदगी के बीच नजीबाबाद में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने इंसानियत, अपनापन और संवेदनाओं की खूबसूरत तस्वीर पेश कर दी। कक्कू फार्म हाउस में प्रेमधाम आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बच्चों ने वाटर पार्क में जमकर मस्ती की और खुशी के रंगों में सराबोर नजर आए। बुधवार को 2:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।