बेल्थरा रोड: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत, सीयर सीएचसी में बड़े भाई ने दी जानकारी
उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर मौजा तारनपुर निवासी दीपक 19 वर्ष की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार शाम दीपक अपने दोस्तों के साथ हल्दीरामपुर साइफन के पास नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दि